लेटेस्ट

Latest

मिस्टर वोटर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पलामू के युवाओं ने दिखाया दम, स्लोगन बोल मतदान प्रतिशत बढ़ाने का दिया संदेश

The youth of Palamu showed power at the Mr. Voter Body Building Championship. gave a message to increase the slogan bol voting percentage.

18 November 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर जिले में शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से रविवार शाम टाउन हॉल में मिस्टर वोटर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई. जिसमें 20 बॉडी बिल्डरों ने अपना दमखम दिखाया.


कार्यक्रम की शुरुआत भास्कर दुबे नामक बॉडी बिल्डर से शुरू की गई इसके बाद जिले के एक से बढ़कर एक बॉडी बिल्डरों ने अपने बॉडी का प्रदर्शन किया. किसी प्रतिभागी के सिक्स पैक ऐब्स पर दर्शकों ने तालियां बजाई तो किसी के कट्स एवं शोल्डर ने दर्शकों का ध्यान खींचा. इस दौरान टाउन हॉल दमदार साउंड से गूंजता रहा. बॉडी बिल्डरों के साथ आए उनके परिजनों एवं दोस्तों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आए. सभी प्रतिभागियों ने अपना बॉडी का जौहर प्रदर्शन करने  के साथ ही चुनाव संबंधित स्लोगन भी बोले एवं वोट देने की अपील की. वहीं जज की भूमिका में भारतीय एथलेटिक्स टीम के कोच बालमुकुंद पांडे रहे.


कार्यक्रम के अंत में सभी बॉडी बिल्डरों को उपायुक्त ने मेडल पहनाकर हौसला बढ़ाया. इसके अलावा उन्होंने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले राहुल कुमार को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इसी तरह कंपटीशन में द्वितीय स्थान पर प्रभात कुमार रहे वहीं तृतीय पुरस्कार का खिताब अक्षय कुमार शुक्ला को मिला. सभी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बधाई देते हुए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.


मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के अलावा स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी बिंदु माधव प्रसाद सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, स्वीप कोषांग के सह प्रभारी सत्रुंजय कुमार समेत बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo