लेटेस्ट

Latest

कुंदन पाहन का टिकट कटा, निर्दलीय करेंगे नामांकन

Kundan Pahan's ticket cut. independents will enroll

18 November 2019

/ by Uday Bharat
रांची : झारखंड पार्टी ने नक्सली से नेता कुंदन पाहन का टिकट तमाड़ से काट दिया गया. पार्टी ने रविवार को ही उन्हें तमाड़ से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी. कुंदन आज नामांकन दाखिल करने वाले थे, लेकिन इससे पहले उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व पुलिस अधिकारी के विरोध के बाद झारखंड पार्टी ने कुंदन पाहन का टिकट रद्द कर दिया. ऐसे में कुंदन पाहन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल करेंगे.
कुंदन पाहन अभी हजारीबाग के जेल में बंद है. उस पर रमेश सिंह मुंडा की हत्या करने का आरोप है. एनआइए कोर्ट ने उनकी मांग पर उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी.

कुंदन 128 गंभीर आपराधिक और नक्सल घटनाओं का आरोपी है. कुंदन पर सबसे ज्यादा 50 मामले खूंटी में दर्ज है. इसके अलावा रांची में 42, चाईबासा में 27, सरायकेला में 7 और गुमला में एक मामला दर्ज है. कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 को रांची पुलिस के सामने सरेंडर किया था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo