पलामू : नगर परिषद क्षेत्र के रेहला में संचालित प्रकाश आई केयर में रविवार को आयोजित एक दिवसीय मेडिकल कैम्प में मधुमेह से ग्रसित 150 नेत्र रोगियों के रेटिना की जांच की गई जबकि मोतियाबिंद से ग्रसित 20 नेत्र रोगियों का ऑपेरशन भी किया गया.
चेन्नई शंकर नेत्रालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश परिमल ने मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन किया जबकि डॉ विक्रमजीत पाल ने मधुमेह से ग्रसित नेत्र रोगियों के रेटिना की जांच की.डॉ पाल ने बताया कि मधुमेह से ग्रसित रोगियों को आंख में आई गड़बड़ी का एहसास नहीं होता है. जबतक उन्हें किसी तकलीफ का अनुभव होता है तबतक उनकी आँखें खराब हो जाया करती है.
इसलिए मधुमेह से ग्रसित रोगियों को अपनी आंखों के रेटिना की जांच समय- समय पर कराना चाहिए.जांच के दौरान जिन रोगियों के आंखों में कोई गड़बड़ी पाई गई उनका उपचार भी किया गया.नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश परिमल ने मोतियाबिंद से ग्रसित 20 नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपेरशन किया.प्रकाश आई केयर के संचालक शशिनाथ चौबे ने बताया कि अब इस क्षेत्र में नेत्र के क्रोनिकल रोगियों को भी बाहर जाने की नौबत नहीं आती क्योंकि देश के चर्चित नेत्र अस्पताल चेन्नई के नेत्र विशेषज्ञ के द्वारा आंखों का इलाज यहां सुलभ है.उन्होंने बताया कि अब केवल झारखंड ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी यहां नेत्र से जुड़ी कई गंभीर रोगी भी आते हैं जिनकी आंखों का इलाज सुगम और सहज तरीकों से होता है.



