Reported By Abhay Tiwari
गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के फरठिया मोड़ पर दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने पिपरा निवासी हसीब खां 35 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी.
घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की है. हसीब खां गढ़वा थाने के पिपरा निवासी जुबेर अंसारी का बेटा और जट्टू खां का भाई है. गैंगवार में हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना के विषय में बताया गया है कि हसीब फरठिया मोड़ पर छड़ सीमेंट की दुकान पर बैठा था. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे कनपटी में सटाकर गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे.
स्थानीय लोगों की मदद से हसीब को सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जब डॉ ने हसीब को मृत घोषित कर ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाला तो उसके परिजनों तथा अन्य लोगों ने बवाल करते हुए स्ट्रेचर के साथ शव को सड़क पर ले आये.
अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाना चाह रहे थे, परंतु वे लोग जबरन पुलिस को धक्का देते हुए शव समेत स्ट्रेचर को अस्पताल से लेकर बाहर मेनरोड पर आ गए. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में एकत्रित लोग अस्पताल से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर थाना के सामने से मंझिआव मोड़ शव को ले गए तथा सड़क जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े तथा दुकान के बाहर रखे सामानों को भी क्षति पहुंचाया.

No comments
New comments are not allowed.