लेटेस्ट

Latest

झारखंड राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जा रही

Jharkhand State Foundation Day. birth anniversary of Lord Birsa Munda

15 November 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे पलामू में मनाई जा रही है. इस अवसर पर पलामू के जिला मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के स्टेशन के समीप स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपयुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वही पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.


जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पलामूवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के स्मृतियों को नमन करते हुए पलामू जिलावासियों से अपील किया कि भगवान बिरसा मुंडा की सोच के अनुसार विकसित झारखंड के निर्माण के क्रम में अपना कदम बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान बिरसा मुंडा ने सक्षम झारखंड की कल्पना की थी, उस कल्पना को सभी पूर्ण करें.

पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा व नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके मार्ग पर चलने और नए झारखंड के निर्माण में अपना कदम बढ़ाने का संकल्प लिया. साथ ही झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी.


भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त  बिंदु माधव प्रसाद सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद कुमार, कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार, स्वीप प्रभारी सह सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक शत्रुंजय कुमार, उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,डीएसपी सुरजीत कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo