लेटेस्ट

Latest

झारखंड विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी की रैली आज, इन जगहों का करेंगे दौरा

Jharkhand election: PM Modi's rally today, will visit these places

25 November 2019

/ by Uday Bharat


रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए आज गुमला जाएंगे, जहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. भाजपा के झारखंड चुनाव के प्रभारी ओम माथुर ने इस बात की पुष्टि की. इस रैली में आसपास की पांच विधानसभा सीटों के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की 25 नवंबर की गुमला की चुनावी सभा की तैयारियों पर वह स्वयं नजर रख रहे हैं.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपनी गुमला रैली से राज्य में प्रथम चरण में 13 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, सिसई समेत कम से कम पांच विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. प्रधानमंत्री की झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए यह पहली चुनावी रैली होगी. राज्य में 30 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान है और 20 दिसंबर तक यहां पांच चरणों में चुनाव होंगे जबकि मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा


उल्लेखनीय है कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 नवंबर होने वाली पहली रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह दिल्ली से चार दिन पहले ही झारखंड पहुंचकर कैंप कर रहे हैं.

उन्होंने शनिवार को डाल्टनगंज में रैली स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को खास दिशा-निर्देश दिए. पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने इससे पहले, शुक्रवार को हुसैनाबाद में प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में रोड शो किया था. वहीं 21 नवंबर को उन्होंने डाल्टनगंज में जनसभा को संबोधित किया था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo