लेटेस्ट

Latest

अवैध संबंध के शक में पत्नी समेत 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

5 people, including wife murdered on suspicion of illegal relationship, accused arrested

27 November 2019

/ by Uday Bharat

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी गर्भवती पत्नी समेत परिवार के ही पांच लोगों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. इस दर्दनाक घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया गया है.

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2:00 बजे मसमोहना हरिजन टोला निवासी गांगो दास ने नशे की हालत में अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि बुधवार रात सभी घर में सोए हुए थे. तभी अचानक आरोपी ने सभी को टांगी से काट दिया. जिससे पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई. मृतकों में गंगो दास की 30 साल की गर्ववती पत्नी शीला देवी भी शामिल है.

गांगो दास ने इसके साथ ही 50 साल की अपनी मां शांति देवी, अपने 2 साल के बेटे शिवकुमार, 5 साल की बेटी राधिका कुमारी और परिवार की ही 8 साल की निकिता कुमारी की हत्या कर दी है. वहीं गंभीर रूप से घायल 6 साल की चांदनी कुमारी को ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां से चांदनी को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है.

घटना के बाद नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि उसे अपनी पत्नी पर किसी गैर पुरुष के साथ अवैध संबंध रखने का शक था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo