लेटेस्ट

Latest

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने किया वादा, राज्य में खुशहाली का रास्ता खोला: पीएम मोदी

Jharkhand assembly elections: BJP promises, opens the way for prosperity in the state: PM Modi

25 November 2019

/ by Uday Bharat

पलामू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के पलामू और गुमला जिला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. अपने संबोधन की शुरूआत प्रधानमंत्री ने तीन दिन पूर्व लातेहार में शहीद हुए पुलिस के जवानों को में श्रद्धांजलि देकर की. इस दौरान पीएम ने शहीद हुए जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.


कमल खिलाने में झारखंड की बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘झारखंड की धरती और उसमे भी पलामू भाजपा के लिए एक मजबूत किला रहा है. आज अगर पूरे भारत में कमल शान से खिला है तो इसमें बहुत बड़ी भूमिका यहां की जनता, भाजपा कार्यकर्ता और आप सबका आशीर्वाद की है. आज यहां जो जनसैलाब उमड़ा है, चरों तरफ उत्साह और उमंग से भरे हुए नागरिक नजर आ रहे हैं, उसने इस बार के विधानसभा चुनाव का नतीजा भी स्पष्ट कर दिया है.’


लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भाजपा की अगवाई में एक स्थिर और मजबूत सरकार का दोबारा बनना यहां बहुत जरूरी है. क्योंकि झारखंड युवावस्था में है, अभी राज्य को जो दिशा मिलेगी, उसका झारखंड के भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ेगा. भाजपा सरकार ने नए झारखंड के लिए सामाजिक न्याय के पांच सूत्रों पर काम किया है. पहला सूत्र है- स्थिरता, दूसरा सूत्र है- सुशासन, तीसरा सूत्र है- समृद्धि, चौथा सूत्र है- सम्मान और पांचवासूत्र है- सुरक्षा’


वादे को पूरा करती है बीजेपी

अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या का विवाद भी इन लोगों ने दशकों से लटकाया हुआ था. कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी. कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोटबैंक की परवाह की. कांग्रेस की इस सोच से देश-समाज का नुकसान हुआ। भाजपा कोई संकल्प लेती है, तो उसे सिद्ध करती है. गरीब-आदिवासी-पिछड़े, देश के लिए जीने वाले एक-एक व्यक्ति की मान मर्यादा और सामाजिक न्याय, भाजपा की प्राथमिकता है.’

बीजेपी ने झारखंड में खोला समृद्धि का रास्ता

राज्य सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भाजपा ने झारखंड को स्थिर सरकार दी है. भाजपा ने झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिन रात काम किया है और पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं. भाजपा ने झारखंड में समृद्धि का मार्ग खोला है. भाजपा ने झारखंड के हर समाज के व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलाया है, उसका गौरव बढ़ाया है. भाजपा ने झारखंड को नक्सलवाद और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए, भयमुक्त वातावरण के लिए प्रयास किया है.’

स्वार्थी लोगों का गठबंधन सिर्फ सत्ताभोग के लिए

नक्सलवाद की समस्या का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘झारखंड में नक्सलवाद की ये समस्या इसलिए भी बेकाबू हुई क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी. यहां सरकारें पिछले दरवाज़े से बनती और बिगाड़ी जाती थीं. क्योंकि उनके मूल में स्वार्थ और करप्शन होता था. इन स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा करने के लिए कोई भावना नहीं है. इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग है. इसीलिए ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर आपसे वोट मांग रहे हैं. इन स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा करने के लिए कोई भावना नहीं है. इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग है.’

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo