पलामू : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू के निर्देशानुसार जिला स्कूल के आठ कमरों में चार सौ इक्कीस महिला मतदान पदाधिकारियों को चुनाव का आरंभिक प्रशिक्षण दिया गया.
प्रशिक्षण का अनुश्रवण करते हुये नोडल पदाधिकारी सह पलामू उप विकास आयुक्त श्री बिंदु माधव प्रसाद सिंह ने पिछले लोकसभा चुनाव में महिला मतदान पदाधिकारियों द्वारा सखी बुथों पर सफलता पूर्वक किये गये कार्य की सराहना की. कहा कि जिला निर्वाचन के द्वारा आप सबको प्रत्येक स्तर पर सहयोग और भरपूर प्रशिक्षण देना सुनिश्चित किया जायेगा. आप हर मौके लाभ उठावें तथा मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू को आत्मसात कर लें,क्योंकि महिला मतदान पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया की अहम कड़ी हैं.
सभी प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण में ई. वी.एम.-वीवीपैट, मतदान पदाधिकारियों के कार्य व दायित्व, प्रपत्रों की तैयारी, प्रथम मतदाता को वास्तविक मतदान के पूर्व सी.यू. पर शून्य दिखाने व भलीभाँति माकपोल करने सहित अनेक विन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी तथा शंकाओं का समाधान किया गया.
दक्ष प्रशिक्षक मनु प्रसाद तिवारी, परशुराम तिवारी,अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा, रामानुज प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, अजय सिंह, नन्द किशोर कुमार, विष्णु देव मेहता, वीरेंद्रनाथ मिश्र, अमरेन्द्र पाठक, आलोक तिवारी, अरूण सिंह,कंचन शुक्ला, श्याम लाल उरांव, चन्द्रशेखर शुक्ला, राकेश कुमार, सुमंत तिवारी, अमरेन्द्र नारायण, नसीम अहमद, महेश्वर नारायण लाल व रमेश चंद्र प्रसाद के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.