गढ़वा : बाबूलाल अपने जनादेश यात्रा को लेकर गढ़वा सदर ब्लाक के जाटा, मेराल तथा डंडई प्रखंड मुख्यालय में जनसभा की. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा शिक्षित, स्वास्थ्य एवं स्वच्छ तथा भ्रष्टाचार मुक्त, समृद्ध झारखंड बनाने के लिए आप सबों का आशीर्वाद, जनादेश तथा सहयोग मांगने आया हूं.
बाबूलाल मरांडी ने कहा राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. अब चुनाव का समय आया तो मुख्यमंत्री लोगों को रिझाने के लिए विकास की बातें कह रहे हैं. परंतु दूर दूर तक जमीनी स्तर पर विकास दिखाई नहीं दे रहा. उन्होंने रघुवर दास की सरकार का पोल खोलते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में संसाधनों से परिपूर्ण झारखंड का विकास नहीं बल्कि विनाश किया गया है. 5 साल में राज्य में 1 मेगावाट भी बिजली उत्पादन की क्षमता नहीं बढी अब मुख्यमंत्री 2022 तक सभी गांव को 24 घंटा बिजली देने का वादा कर रहे हैं.
सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं किया अब कृषि आशीर्वाद योजना के नाम पर किसानों को पांच-छह हजार रुपये का प्रलोभन देकर ठगने का प्रयास कर रही है.
मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने मोमेंटम झारखंड के नाम पर करोड़ रुपये खर्च कर हाथी उड़ाने का काम किया. परंतु इसका जमीन पर काम नहीं दिखा. नए कल कारखाने तो लगे नहीं बल्कि जो कल का खाने चल रहे थे वह भी बंद हो रहे हैं जिससे राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है.
जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने आगामी विस चुनाव पूरे दम-खम के साथ लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा पर आजादी के 73 साल में करीब 65 वर्ष गढ़वा रंका विधानसभा में आमिर तथा उच्च परिवार के लोगों का कब्जा रहा. जो ना कभी गरीबों की आवाज बने और नहीं गरीबों के सुख दुख में शामिल हुए. जिसके कारण यह विधानसभा क्षेत्र आज भी अनेकानेक समस्याओं से ग्रसित है.
पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने बाबूलाल मरांडी को गरीबों की आवाज हैं. कार्यक्रम के अंत में सूरज गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर स्थानीय समस्याओं से संबंधित मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया.