लेटेस्ट

Latest

अंतर्राज्यीय जुआरी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Interstate gambler arrested. sent to jail

17 October 2019

/ by Uday Bharat
 गढ़वा : बंशीधर नगर थाना पुलिस ने बीती रात बंशीधर के डूबाट टोला स्थित खाली मैदान में खेल रहे दो दर्जन  अंतर्राज्यीय जुआरियों को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया. थाना पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के पास से एक लाख पैसठ हजार 580 रूपए जब किया है.


घटना की जानकारी देते हुए बंशीधर नगर थाना के थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात 11:30 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि डूबाट के समीप खाली मैदान में टोर्च की रोशनी पर 30 से 35 की संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलने के बाद मेरे नेतृत्व में पुलिस बल जवान के साथ छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार जुआरियों के पास से एक लाख 65 हजार 580 रुपए बरामद किए गए.


 उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार जुआरियों को धारा 290, 34 के तहत गढ़वा जेल भेज दिया गया. जिन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया उनमें उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती ग्राम निवासी मुन्नालाल, संतोष यादव, सोनभद्र जिला के बेल हवी ग्राम निवासी बहाबुल मुस्तफा, कोन थाना क्षेत्र के डोमा ग्राम निवासी अरविंद कुमार, उपेन्द्र कुमार राम, दुद्धी थाना क्षेत्र के आशीष कुमार ,मोहम्मद कसम खान, ज्ञानचंद कुमार, अनुज कुमार, सनी कुमार, राहुल कुमार, महुली थाना क्षेत्र के अनिल उरांव, रायबरेली के राम बाजपेई, बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नर खोरिया ग्राम निवासी बृजेश कुमार, चचेरिया ग्राम निवासी मुख्तार आलम, चटी  टोला निवासी रमेश कुमार, मेराल थाना निवासी रोहित कुमार ,नजमुद्दीन अंसारी, हेन्हो ग्राम निवासी आनंदी प्रसाद, बंशीधर नगर निवासी पंकज विभूति, सुरेश मेहता, के नाम शामिल है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo