लेटेस्ट

Latest

मतदान बूथ स्थानांतरित करने पर ग्रामीण नाराज, BLO को लौटाया मतदाता पहचान पत्र

Villagers angry over change of booth. Voter ID card returned to BLO

13 October 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत जोगा पंचायत के बिरजा गांव के 962 मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे. पिछले लोकसभा चुनाव में भी इस गांव के मतदाताओं ने अपना मतदान नही किया था. बिरजा के मतदाता मतदान केंद्र के स्थानांतरण के विरोध स्वरूप यह निर्णय लिया है.


यहां उल्लेखनीय है कि बिरजा गांव में मतदान केंद्र (संख्या 150) 1960 से स्थापित था. लेकिन पिछले लोस चुनाव से पूर्व इस मतदान केंद्र का कुल्ही गांव के मतदान केंद्र (संख्या 186) में विलय कर दिया गया है. जबकि बिरजा गांव में 962 मतदाता है और कुल्ही गांव में मतदाताओं की संख्या मात्र 360 है. इसके बावजूद भी मतदान केंद्र का कुल्ही गांव में विलय कर दिया गया.इसी बात से बिरजा गांव के मतदाता आक्रोशित है. बिरजा गांव में मतदान केंद्र पुनः स्थापित कराने की मांग को लेकर ग्रामीण धरना-प्रदर्शन के अलावा आमरण अनशन भी कर चुके है. लेकिन मतदान केंद्र का पुनः स्थापना बिरजा में नही हो पया है. जिससे आहत बिरजा गांव के मतदाताओं ने अपना पहचान पत्र भी बीएलओ को लौटा दिया है.

ग्रामीणों का कहना है कि बिरजा से कुल्ही की दूरी तीन किलोमीटर से भी ज्यादा है.वहां आने-जाने का भी कोई साधन नही है. पैदल आना-जाना भी काफी कठिन है. ग्रामीणों ने इस सम्बंध में पलामू उपायुक्त को पत्र लिखकर मतदान केंद्र को पुनः बिरजा गांव में ही स्थापित करने की मांग की है.मौके पर शिव शंकर चौधरी, रामप्रसाद चौधरी, बिमल चौधरी, नानू चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, देवेंद्र चौधरी, शिव कुमार चौधरी, विजय मेहता, शंकर चंद्रवंशी, बिंदा देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo