लेटेस्ट

Latest

4 माह से राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों ने PDS डीलर को बनाया बंधक, पुलिस ने डीलर को कराया बंधक मुक्त

Villagers made PDS dealer hostage after not getting ration for four months. Police made the dealer hostage free

12 October 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : पिछले चार माह से खाद्यान नहीं मिलने के कारण ग्रामीण शनिवार को आक्रोशित हो गये. आक्रोश में ग्रामीणों ने डीलर को बंधक बना लिया. रेहला पुलिस ने काफी जदोजहद के बाद डीलर को मुक्त कराया. इसके बाद ग्रामीण विश्रामपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर एमओ का भी घेराव किया. कार्रवाई का भरोसा दिलाये जाने के बाद ग्रामीणों ने घेराव खत्म किया.


ग्रामीणों ने डीलर की शिकायत मुख्य मंत्री जन सवंद में भी की.मामला रेहला थाना क्षेत्र के डंडिला कला गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार डीलर राजू राम पिछले चार माह से लाभुकों को खाद्यान व किरोसिन नही दे रहा था. खाद्यान व किरोसिन मांगने पर लाभुकों को झूठे केश में फंसाने की धमकी भी देता था. आज जब सैकड़ो ग्रामीण एक साथ पर्ची लेकर खाद्यान मांगने गये तो राजू राम ने खाद्यान देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. आक्रोश में ग्रामीणों ने डीलर राजू राम को बंधक बना लिया.इतना ही नही डीलर के घर के सामने जमकर हंगामा भी किया.

पार्षद दिनेश शुक्ला की सूचना पर रेहला थाना प्रभारी अभिजीत गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच कर डीलर को ग्रामीणों से मुक्त कराया. इसके बाद ग्रामीण विश्रामपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रभारी एमओ बैजनाथ प्रसाद का भी घेराव किया. एमओ बैजनाथ प्रसाद ने डीलर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. तब जाकर ग्रामीणों ने घेराव बंद किया.

डीलर पर्ची देता था लेकिन राशन नहीं 

ग्रामीणों का कहना है कि डीलर राजू राम ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद लाभुकों को पर्ची दे कर वापस भेज देता था. जब ग्रामीण पर्ची लेकर उसे खाद्यान व किरोसिन मांगते थे. तब वह ग्रामीणों को डांट कर भगा देता था. ग्रामीणों ने हंगामे के समय अपना पर्ची भी दिखाया. लगभग सभी ग्रामीणों के पास तीन से चार माह का पर्ची था.


मुख्यमंत्री जन संवाद में की शिकायत

ग्रामीणों ने डीलर राजू राम के खिलाफ मुख्यमंत्री जन संवाद में भी शिकायत की.ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन मुख्यमंत्री जन संवाद में भेजा है. आवेदन में डीलर राजू राम पर खाद्यान नही देने का आरोप लगाते हुये उसपर कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है.

 जांचोपरांत होगी कार्रवाई: एमओ

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों का लिखित शिकायत मिला है. प्रथम दृष्टया डीलर राजू राम दोषी लग रहे है.पूरे मामले की जांच होगी. जांचोपरांत कार्रवाई की जयेगी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo