लेटेस्ट

Latest

समाज सेवी नरेश प्रसाद सिंह ने समीक्षा महासभा के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन, भरी हुंकार

Samaj Sevi Naresh Prasad Singh performed the power on the pretext of reviewing the General Assembly

13 October 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : विश्रामपुर प्रखंड के कधवन गांव में वरीय समाज सेवी नरेश प्रसाद सिंह ने जन कल्याण समीक्षा महासभा का आयोजन किया. इस महासभा में नरेश प्रसाद सिंह द्वारा पिछले चार वर्षों में अपने खर्च पर विश्रामपुर विस क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो की समीक्षा हुयी. समीक्षा महासभा में विश्रामपुर,पांडु,उंटारी रोड, नावाबाज़ार, मझिआंव, कांडी व बरडीहा के लोगो हजारो की संख्या में शामिल हुये.



समीक्षा महासभा के बहाने श्री सिंह ने शक्ति प्रदर्शन किया.महासभा के दौरान उन्होंने जमकर हुंकार भरी. कहा कि गरीबो की बात करने वाले क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अमीर हो गये. जनता गरीब की गरीब ही रह गयी.न तो क्षेत्र का विकास हुआ और न लोगो का जीवन स्तर ही उठ पाया.पूर्व व वर्तमान के जनप्रतिनिधियों ने जात-पात व धर्म के नाम पर बांट कर लोगो को गुमराह किया. इसीलिये हम जात-पात या धर्म की बात करने नही बल्कि विकास और सिर्फ विकास की बात करने आया हूं.

श्री सिंह ने कहा कि जन कल्याण मिशन के तहत बगैर किसी संवैधानिक पद पर रहे क्षेत्र में जो विकास की लकीर खिंची है.उस लकीर को क्षेत्र का कोई भी वर्तमान व पूर्व के जनप्रतिनिधि छू भी नही पायेंगे.हमारा सपना है कि विश्रामपुर-मझिआंव विस क्षेत्र झारखंड का सबसे विकसित क्षेत्र बने. लेकिन उसके लिये जनता का आशीर्वाद व समर्थन की जरूरत है.


                                         
नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं राजनीत में सेवा-भाव के साथ आया हूं. मैं विधायक बनू या न बनू जनता की सेवा जन कल्याण मिशन के तहत करता रहूंगा.अपने व परिवार वालो की कमाई का 25 फीसदी हिस्सा जनता की सेवा में लगता रहा हूं और आगे भी लगता रहूंगा. कार्यक्रम का संचालन प्रियरंजन सिन्हा ने किया. मौके पर हरिनाथ चंद्रवंशी, दीनानाथ प्रसाद, सुरेश पासवान, लक्ष्मी नारायण शर्मा, वीरेंद्र सोनी, सलीम राय, मोहन प्रसाद, देवनारायण ठाकुर, रामनाथ चंद्रवंशी, इरफान अंसारी, श्यामा चरण तिवारी, मिथलेश विश्वकर्मा, सिराज अंसारी सहित कई लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo