लेटेस्ट

Latest

आसमानी बिजली का कहर, 2 महिलाओं की मौत 4 घायल

2 women killed, 4 injured due to sky lightning

01 October 2019

/ by Uday Bharat
पलामू: चैनपुर प्रखंड के बोंडी गाँव में दोपहर करीब तीन बजे के आसपास आसमानी बिजली गिरने से खेत में काम कर रही 2 महिलाओं की मौत हो गई. जबकि 4 अन्य घायल हो गई. 


मृतकों में 36 वर्षीय सुशीला देवी पति स्वर्गीय दिनेश मेहता, 36 वर्षीय मनोरमा देवी पति जोगेंद्र मेहता के नाम शामिल हैं. जबकि घायलों में 35 वर्षीय पार्वती देवी पति विश्वनाथ मेहता, 36 वर्षीय प्रभा देवी पति रामदास मेहता, 45 वर्षीय पुष्प देवी पति उमेश महतो और 55 वर्षीय आसपति देवी पति विश्वनाथ महतो के नाम शामिल हैं. मृतक और घायलों में सभी चैनपुर के बोंडी गाँव के ही रहने वाले हैं. सभी घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया है. गौरतलब है कि बोंडी गाँव गढ़वा के रंका प्रखंड मुख्यालय से सटा हुआ करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बोंडी गाँव में अपने घर से करीब 4 किलोमीटर दूर तिल के खेत में सभी 6 महिलाएं काम कर रही थी. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात से दो महिलाओ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. और वही चार महिलाएं घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ा. परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से व्रजपात की शिकार सभी को अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉकटरो ने दो को मृत घोषित किया और घायलों का इलाज जारी है.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo