बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी विधालयों में गांधी जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा श्रृंखलाबद्ध प्रभात फेरी एवं कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, पलामू/जिला शिक्षा अधीक्षक को अपने स्तर से सम्बंधित विधालय के प्रधानाध्यापक को निदेश देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, पलामू को गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 6ः00 बजे पुलिस लाईन, डालटनगंज से गांधी स्मृति टाउन हॉल तक प्रभात फेरी निकालने का निदेश दिया गया. साथ ही, जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक, पलामू को प्रभात फेरी में प्रयोग होने वाले बैनर, झण्डा आदि में कपड़े का प्रयोग करने का निदेश दिया गया.
पूरे शहर में चलेगा प्लास्टिक मुक्त अभियान: उपायुक्त
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वें जयन्ती के अवसर पर 11 सितम्बर से 27 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम, मेदिनीनगर द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए उन्होने सहायक नगर आयुक्त को गांधी जयंती के अवसर पर शहर के समुचित साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मेदनीनगर को पलामू जिला के चयनित 3 ग्राम में दो तरह का गड्ढे का निर्माण करने का निर्देश दिया. जिससे 1 गड्ढे में ऑर्गेनिक कचड़ा एवं दूसरे गड्ढे में प्लास्टिक के कचरे को अलग-अलग करके डाला जाएगा। नगर निगम मेदनीनगर द्वारा प्लास्टिक कचरे को अलग अलग करते हुए प्रोसेसिंग प्रक्रिया के लिए बाहर भेजा जाएगा.उन्होंने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कचरा डंप यार्ड को चिन्हित कर इसकी साफ सफाई करते हुए पेड़ पौधे एवं पेवर ब्लॉक निर्माण तथा कबाड़ी चुनने वाले मजदूरों को आई कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश सहायक नगर आयुक्त नगर निगम को दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने नजारत उप समाहर्ता पलामू को गांधी स्मृति टाउन हॉल मेनी नगर में अधिक स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति की साफ सफाई करते हुए माल्यार्पण हेतु सारी आवश्यक व्यवस्था के साथ जिले के गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का निर्देश दिया.
प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत उपायुक्त ने बताया कि रांची एवं जमशेदपुर जैसे बड़े शहरों में प्रयुक्त प्लास्टिक को मिक्सिंग के उपरांत किसे पथ निर्माण की प्रयोग मिलाया जा रहा है. इसी तर्ज पर पलामू जिला में प्लास्टिक मिक्सिंग के उपरांत पथ निर्माण की प्रक्रिया में प्लास्टिक के प्रयोग हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल में नींद नगर को निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने सहायक नगर आयुक्त नगर निगम मेलडीनगर को निदेश दिया कि नगर निगम अवस्थित सभी होटल/स्टॉल/वेंडर आदि दुकानों में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए पत्थर से निर्मित दोना पत्तल आदि का प्रयोग करने हेतु अपने स्तर से व्यापक जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित करते हुए कपड़ा तथा झूठ से निर्मित थैले को वितरण करने का निर्देश दिया है.
2 अक्टूबर की संध्या में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी डॉ0 शान्तनु कुमार अग्रहरि द्वारा जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी, पलामू-सह-जिला सांस्कृतिक पदाधिकारी, पलामू को गांधी जंयती के अवसर पर टाउन हॉल, मेदिनीनगर में कवि सम्मेलन/भजन संध्या/नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश दिया गया.इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जिलास्तरीय समिति में गांधी विचारधारा के 3 सदस्यों को जिलास्तरीय समिति में नामित किया गया, जिसमे निर्मला शाह, प्रधानाध्यापक, विनोबा बालिका आवासीय विधालय, जोरकट, मेदिनीनगर, हेमचंद शाह, सचिव, गांधी विनोबा सेवा आश्रम, जोरकट, मेदिनीनगर तथा सुखदेव महतो, सदस्य, गांधी विनोबा सेवा आश्रम, जोरकट, मेदिनीनगर को समिति में शामिल किया गया.