लेटेस्ट

Latest

आकाशीय बिजली गिरा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Two people seriously injured by sky lightning

04 October 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : उंटारी रोड थाना क्षेत्र के पांडेपुरा गांव मे बज्रपात से दो किशोर गंभीर रूप से घायल है.घटना शुक्रवार कि दोपहर दो बजे कि बतायी जा रही है. पांडेपुरा गांव के जमुना चौधरी व सविता कुमारी दोनो गाय-बैल चराने के लिये अपने घर के बाहर गये थे. तभी अचानक गरजन के साथ तेज बारिश होने लगी. जमुना व सविता छतरी के नीचे खड़े रह गये. उसी बीच बज्रपात कि घटना हो गयी.


जिसमें फेकनडीह निवासी बबलू चौधरी का 20 वर्षीय बेटा जमुना चौधरी उर्फ राहुल व रामचंद्र रजवार के 17 वर्षीय बेटी सविता कुमारी उर्फ सोनी गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने तत्काल जमुना व सविता को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये. जहां दोना घायलों का इलाज चल रहा है.


Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo