रांची : कुशवाहा शशिभूषण मेहता के बीजेपी में शामिल होने की वजह से बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आज जमकर हंगामा हुआ. विरोध करने वाले और कोई नहीं बल्कि ऑक्सफोर्ड स्कूल में वार्डन रही मृत सुचित्रा मिश्रा के परिजन और शुभचिंतक थे. उनका कहना था कि सुचित्रा मिश्रा के मर्डर के आरोपी को बीजेपी जैसे पार्टी में कैसे शामिल किया जा रहा है.
इसी बीच मंच पर तख्ती लेकर सुचित्रा मिश्रा के बेटे और भाभी पहुंचे थे विरोध प्रकट करने. तभी शशिभूषण मेहता के समर्थक और सुचित्रा मिश्रा के परिजन आपस में भिड़ पड़े. शशिभूषण मेहता के समर्थक और शशिभूषण मेहता के विरोधी के बीच जमकर मारपीट हुई.
देखे वीडियो:
देखे वीडियो:
आशुतोष मिश्रा ( परिजन )
हमें शशिभूषण के समर्थकों ने मारा भी और पैर पकड़ कर मंच से गिरा दिया. हेलमेट छीन कर बड़े भाई अभिषेक मिश्रा को भी मारा गया. सुचित्रा मिश्रा की भाभी ललिता मिश्रा के साथ भी समर्थकों के द्वारा मारपीट की गयी. आशुतोष मिश्रा का कहना है कि मारपीट पुलिस के सामने हुई पर उनके द्वारा कुछ नहीं किया गया.
इसी बीच इस खबर को कवर करने वाले पत्रकारों के साथ भी कुछ लोगों की हाथा-पायी की खबर भी है.

