पलामू : भारतीय रेल ने देश भर के 720 स्टेशनों की स्वच्छता रैंकिंग जारी किया. इसमें धनबाद रेल मंडल का गढ़वा रोड स्टेशन 874.56 अंक के साथ देश भर मे 25 वें पायदान पर रहा. रैंकिंग सूची रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जारी की.
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वधान में सभी स्टेशनों का सर्वे करा कर रैंकिंग सूची तैयार करवाया.जिसमे गढ़वा रोड स्टेशन को देश भर में 25 वां स्थान हासिल हुआ. स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दिग्विजय शर्मा ने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग के लिये क्वालिटी कांउसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा सर्वे करवाया गया था. जिसमे साफ-सफाई के साथ कचड़ा प्रबंधन की व्यवस्था, डिस्पोजल की व्यवस्था, यात्रियों से फीडबैक, शौचालय की स्थिति, पार्किंग की व्यवस्था सहित अन्य चीजों की पड़ताल की गयी.
जिसमे गढ़वा रोड स्टेशन धनबाद रेल मंडल में पहले स्थान पर रहा. इधर धनबाद रेल मंडल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने गढ़वा रोड की टीम को बधाई देते हुये साफ-सफाई की गुणवत्ता को बरकरार रखने की सलाह दी.