लेटेस्ट

Latest

गढ़वा में नए एसपी ने दिया योगदान, नक्सल और अपराध मुक्त इनका पहली प्रथमिकता

New SP of Garhwa contributed. Maoist and crime free first priority

23 October 2019

/ by Uday Bharat


Reported By Abhay Tiwari

गढ़वा: गढ़वा के नए एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने आज योगदान दिया. इससे पहले श्री सिन्हा एसीबी में एसपी के पद पर कार्यरत थे. योगदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी श्री सिन्हा ने कहा कि जिले को अपराध एवं उग्रवाद मुक्त बनाना पुलिस का मुख्य उद्देश्य है. पुलिस तत्परता के साथ निपटने के लिए तैयार है.


उन्होंने बताया कि जिले में कहीं भी अपराध या उग्रवादी घटना हो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें. सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए एसपी ही नहीं बल्कि सभी एसडीपीओ, डीएसपी एवं थाना प्रभारी का मोबाईल हमेशा खुला रहेगा. आवश्यकतानुसार लोग संपर्क कर सकते हैं
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo