गढ़वा : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह भवनाथपुर के विधायक भानू प्रताप शाही आज भाजपा में शामिल होंगे. इसके लिये वे अपने समर्थकों के काफिले के साथ रांची प्रस्थान कर गये हैं. भानू प्रताप शाही के भाजपा में शामिल होने पर उनकी पार्टी नसंमो का भी भाजपा में विलय हो जायेगा. साथ ही भानू के भाजपा में शामिल होने को लेकर लंबे समय से जारी अटकलों पर आज विराम भी लग जायेगा.
भानू प्रताप शाही की सीएम रघुवर दास से नजदीकियों के कारण लंबे समय से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी. बीच बीच में चर्चा का भी बाजार गर्म हो रहा था।की उनकी पत्नी शामिल होगी लेकिन इस अटकल को भानू ने एक कार्यक्रम साफ किया की पहले गढ़ परिवार उनसे निपटे उसके बाद उनकी पत्नी से यह एक कार्यक्रम मेँ कहां भानू के साथ आज कई विधायक भी भाजपा मे शामिल होँगे .
श्री बंशीधर नगर मे भानू प्रताप शाही ने पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव की ओर इशारा करते हुये यह कह कर खुद के भाजपा में शामिल होने को बल दिया कि आप न घर के न घाट के रहने वाले हैं. आपने भी पिछली बार किसी के पीठ में खंजर भोकने का काम किया था, वह ईश्वर के बुक में नोट हो गया था ईश्वर इंसाफ करेगा। उस इंसाफ को आपको झेलना और देखना पड़ेगा.


