लेटेस्ट

Latest

विधायक की स्कॉट पुलिस ने युवक को पीटा, हंगामा

MLA's Scott Police beat up young man. Ruckus

29 October 2019

/ by Uday Bharat
गढ़वा : भवनाथपुर प्रखंड के अरसली पंचायत में विधायक भानु प्रताप शाही को स्कॉट करा रहे पुलिस के जवान के द्वारा एक युवक को पीटे जाने का मामला सामने आया है.  घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल काटा. मामले को देख शांत माहौल बनाने के लिए विधायक ने पुलिस वाले को कहकर ग्रामीणों से माफ़ी मंगवाई गई. तब जाकर मामला शांत हुआ.


ग्रामीणों के अनुसार अरसली पंचायत के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में विधायक एक रोड शिलान्यास के कार्यक्रम में पहुंचे थे. उसी जगह से लक्ष्मी जी की प्रतिमा विसर्जन का जुलुस गुजर रहा था. इस दौरान भीड़ को शांत करने के क्रम में जुलुस में शामिल राजू कुमार नामक युवक और पुलिस के बीच वाद- विवाद हुआ. फिर विधायक भानु को स्कॉट करने वाले थाना के एएसआई मुन्ना शर्मा एवं पुलिस जवानो द्वारा उस युवक को पिटा गया. इससे जुलुस में शामिल ग्रामीण भड़क उठे और हंगामा करने लगे.

हो- हंगामा को देखते हुए विधायक ने जुलुस में शामिल आक्रोशित युवको के सामने ही पुलिस कर्मियों को फटकार लगायी और तत- पश्चात एएसआई मुन्ना शर्मा द्वारा राजू कुमार युवक से माफ़ी मांगे जाने के बाद मामला शांत हुआ.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo