Reported By Abhay Tiwari
गढ़वा : जिला के टाउन हॉल के मैदान में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया. लाभार्थी समेलन मुख्य अतिथि चतरा सांसद सुनील सिंह एवं गढ़वा विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी सहित प्रदेश के कई भाजपा नेता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. लाभार्ती सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे.
सम्मेलन में उपस्थित सम्मेलन विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगत सिंह साहू, अलखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, बालमुकुंद सहाय और अन्य लोग भी मौजूद थे.
सम्मेलन में पुरुष से ज़्यादा महिलाएं दिखी. वही सुनील सिंह सांसद ने कहा कि केद्र के मोदी सरकार राज्य के रघुवर सरकार के द्वारा चलाए जाने योजनाओं के बारे में लोगों को बताने का काम किया साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार झारखंड मे बनाने का काम करना है.

