लेटेस्ट

Latest

झारखंड मेँ 81 सीट पर चुनाव लड़ेगी जदयू, आगामी विधानसभा चुनाव

JDU to contest 81 seats in Jharkhand. upcoming assembly elections

22 October 2019

/ by Uday Bharat





Reported By Abhay Tiwari, Garhwa

गढ़वा : ज़िले के बंशीधर नगर में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के तत्वाधान में गोसाईबाग में आयोजित किसान हित जन सदभावना यात्रा का  कार्यक्र्म हुआ. इस सदभावना यात्रा में बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री राम सेवक सिंह कुशवाहा पहुंचे. बिहार सरकार के मंत्री राम सेवक सिंह कुशवाहा ने संबोधित करते हुए बिहार सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच, उनकी नीति से ही बिहार का विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओ के अनुरूप योजना बनाने वाली सरकार होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि झारखण्ड में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति बदहाल है. उन्होंने कहा कि झारखण्ड की सरकार पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं को लगातार ठग रही है. जबकि बिहार में चार लाख से अधिक पारा शिक्षकों को वेतनमान दिया जा रहा यहाँ तो मात्र 65 हजार पर शिक्षक ही है. यदि झारखण्ड में जदयू की सरकार बनी तो बिहार के तर्ज पर झारखण्ड का विकास होगा. पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं को उनका हक मिलेगा.



भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू की नेत्री शंकुन्तला जायसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी की स्थिति बदहाल है. विकास के नाम पर लूट मची है. उन्होंने कहा कि जब तक राजा, महाराजाओ की सरकार रहेगी यहां की जनता चैन से नही रह पायेगी. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार का काम आदिवासी, मूलवासी को आपस मे लड़ाकर बाहरियों को बसाना है. उन्होंने कहा कि यदि झारखण्ड में जदयू की सरकार बनी तो बिहार की तरह झारखण्ड का चहुमुखी विकास होगा.

सभा को अनवर अंसारी, डॉ पतंजलि केशरी, झालको के पूर्व चेयरमैन सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज अहमद, बैजनाथ राम गोपी, सहित अन्य ने संबोधित किया. मौके पर शमीम अंसारी, कृष्णानन्द मिश्रा, यशवंत सिंह, रांची महानगर के अध्यक्ष संजय सिन्हा, प्रदेश सचिव शम्भू दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिराज अहमद ने तथा संचालन माणिक राय ने किया.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo