पलामू : विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में स्वास्थ्य सहिया का सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये. श्री चंद्रवंशी ने कहा कि स्वास्थ्य सहिया झारखंड के स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बन चुकी है. स्वास्थ्य सेवाओं को सहजता पूर्वक जन-जन तक पहुंचाने में स्वास्थ्य सहियाओं का अहम योगदान है. इसलिये सभी स्वास्थ्य सहिया को प्रोत्साहित करने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी सहिया को आरोग्य सहिया योजना के तहत छः माह का प्रशिक्षण दिया जयेगा.प्रशिक्षण के बाद सहिया गांव में घूम-घूम कर बतौर मिनी डॉक्टर प्राथमिक उपचार सहित छोटे-मोटे रोगों का इलाज करेंगी. सम्मेलन के दौरान कई स्वास्थ्य सहिया ने मंत्री के समक्ष अपनी परेशानियां रखी.
मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जायेगा. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख संतोष चौबे, विधायक प्रतिनिधि इदरीस हवारी, डॉ एम एम प्रसाद, डॉ मनोज कुमार, डॉ राजीव रंजन वर्मा, डीपीसी अभिषेक आनंद, पंकज सिंह कन्हाई प्रसाद सोनी, संगीत सोनी, अनिता देवी, धीरज सिंह चंद्रवंशी, रणधीर चंद्रवंशी, देवा सिंह यादव,राजेश्वरी रंजन, राहुल सिंह, पंकज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.


