पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के पमपुकल स्थित नगर आयुक्त द्वारा सरकारी पैसे से 1 व्यक्ति के लिए छठ घाट का निर्माण कराने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सूबे के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री के एन त्रिपाठी ने इसे तत्काल रोकने की मांग की और आगाह किया कि यदि सरकारी पैसे का दुरुपयोग इसी तरह होता रहेगा तो सरकार और नगर-निगम को भारी विरोध झेलना होगा.
मेदनीनगर नगर-निगम पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि जब से नगर-निगम बना है तब से ये लोग शहरवासियों को स्वच्छ पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा सके हैं. अभी आलम यह है कि यदि छठ घाटों की सफाई नहीं होती है तो छठव्रति नाली के जमा पानी से पूजा करने पर विवश होंगे ऐसे में उन्होंने मांग की है शहर के सभी छठ घाटों की जल्द से जल्द सफाई की जाए ताकि छठव्रति स्वच्छ नदी के पानी से अर्घ दे सकें.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहरवासी पिछले कई सालों से गंदी नाली का पानी पीने को मजबूर हैं ऐसे में निगम को गंदे पानी के उद्गम को डाईवर्ट कर लोगों को साफ पानी मुहैया कराना चाहिए अन्यथा नगम निगम और उसके उसके पदाधिकारियों को अपने पदों पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है.

