Reported By Abhay Tiwari
गढ़वा : रमकंडा प्रखण्ड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट बाजार में आज शाम भाजपा नेता गोपाल चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पुलिस ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया.
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता शाम को अपने मोटरसाइकल से घर जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी. मृतक के गर्दन पर बेरहमी से वार किया गया है. घटना के बाद पूरा माहौल सुनसान है. समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है.


