Reported By Abhay Tiwari
गढ़वा: जिले में गत वर्षों में जारी लाइसेंसी हथियार के संबंध में निर्धारित मानकों एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन न पाए जाने के कारण 2 चरणों मे (1060 + 42) व्यक्तियों के लाइसेंस को रद्द किया गया है. 1060 ऐसे लाइसेंसी जिनके द्वारा न तो अनिवार्य UIN no. निर्गत कराया गया न ही कभी शस्त्रों का सत्यापन कराया गया, यह जिले की विधि व्यवस्था के लिए गंभीर मुद्दा था.
यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गढ़वा हर्ष मंगला ने दी. विदित हो कि आज भी 42 ऐसे लाइसेंस धारकों के लाइसेंस को रद्द किया गया, जिनके द्वारा गत चुनाव में अपने शस्त्रों को जमा नहीं कराया गया न ही कारण पृच्छा का जवाब जिला दंडाधिकारी को दिया. अधिनियम के इस घोर उल्लंघन के प्रमाणित होने पर लाइसेंस रद्द करते हुए शीघ्र सभी हथियारों को थाना में जमा करने का निर्देश दिया गया है.


