रांची : झारखंड के 81 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया गया है. चुनाव 5 चरणों में कराया जायेगा. पहला चरम 30 नवम्बर , दूसरा चरण 7 दिसम्बर ,तीसरा चरण 12 दिसंबर, चौथा चरण 16 दिसंबर और पांचवां चरण 20 दिसंबर को होगा. नतीजे 23 दिसंबर को आयेंगे.
किन किन चरणों में कहा कहा होगा चुनाव
30 नवंबर पहले चरण में इन सीटों पर चुनावचतरा, गुमला, विशुनपुर, लोहरगदरा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर
7 दिसंबर दूसरे चरण में इन सीटों पर चुनाव
बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर, प. जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधारपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, सिमडेगा, कोलेबिरा
12 दिसंबर तीसरे चरण में इन सीटों पर चुनाव
कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके
16 दिसंबर चौथे चरण में इन सीटों पर चुनाव
मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झनिया, टुंडी, बाघमारा
20 दिसंबर पांचवें चरण में इन सीटों पर चुनाव
राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा, महगामा
चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड के 19 जिले नक्सल प्राभावित हैं . जिनमे 13 जिले अतिसंवेदनशील घोषित किये गए हैं. जिनमें 68 सीटें विशेष तौर पर नक्सल प्रभावित हैं.
नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे. बूथ पर दिव्यान्गों के लिए विशेष इंतजाम किये जायेगा.


