लेटेस्ट

Latest

भारतीय जनता युवा मोर्चा का नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न, बड़ी संख्या में नव मतदाता युआओं ने लिया भाग

Bharatiya Janata Yuva Morcha New Voters' Conference Program concluded

27 September 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : जिला मुख्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन मेदिनीनगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू के तत्वाधान में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निरंजन मेहता ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे. तथा कार्यक्रम में  काफी संख्या में नव मतदाता युवा वर्ग,छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए.


किसने क्या-क्या कहा 

.मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राय ने कहा की नव मतदाता आज अगर अपनी शक्ति को पहचान ले तो आज भारत को और समृद्ध राष्ट्र बनने से कोई रोक नही सकता. युवा वर्ग के द्वारा ही इस देश मे एक नई ऊर्जा का संचार होगा. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना एवं स्वच्छ भारत की ओर से चलाए जा रहे शौचालय योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में नव मतदाताओं को विस्तृत रूप से समझाया.  साथ ही उन्होंने नव मतदाताओं को आने वाले राज्य और देश में हो रहे चुनाव के लिए पहली बार जो मतदान कर रहे हैं उन्हें बधाई दी.


.राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने देश और राष्ट्र हित में आप आने वाले समय में मतदान करें.
.प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने सभी नव मतदाताओं को अपनी ओर से हार्दिक बधाई दी एवं नव मतदाताओ     को देश हित मे मतदान करने की बात कही.
.प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा आने वाले समय में नव मतदाता ही अपने राज्य एवं देश में सही लोगो को चुनकर देश को उच्च शिखर पर ले जाते हैं.
.उप महापौर नगर निगम मेदिनीनगर मंगल सिंह ने कहा कि नव मतदाता समाज की रीढ़ है और आने वाले समय में यही नव मतदाता देश की दशा और दिशा दोनों तय करेंगे.

इसके अलावा भाजयुमो प्रदेश मंत्री किसलय तिवारी, पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमित तिवारी, श्याम बाबू एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए.

इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो नगर निगम मेदिनीनगर उप महापौर मंगल सिंह, अमित तिवारी, श्याम बाबू, किसलय तिवारी, वरुण तिवारी, लाल सूरज, विजयानंद पाठक, प्रफुल्ल कुमार सिंह, विधायक आलोक कुमार चौरसिया, प्रेम कुमार सिंह, श्याम नारायण दुबे, विनोद कुमार सिंह, अनीता देवी, धर्मेंद्र उपाध्याय, राहुल सिंह, ओमकार पाठक, रोहित कुमार, घनश्याम, सोशल मीडिया किशोर सिन्हा, शैलेश कुमार, बनवारी, कपिल कुमार, मित्तल, जितेंद्र कुमार, रंजीत कुमार चंद्रवंशी, राहुल अग्रवाल, रंजीत सिंह, बबलू कुमार, सौरभ कुमार, शुभम कुमार, दीपक सिंह, संजय कुमार, अरुण कुमार, सत्येंद्र कुमार और सभी मंडलों के अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति, एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo