लेटेस्ट

Latest

पलामू के जुनैद ने बनाई अनोखी 3 पहिया साइकिल, उपायुक्त ने दिया उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

Junaid of Palamu has created a unique 3 wheel bicycle

26 September 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : जिले के चैनपुर प्रखंड के शाहपुर गांव निवासी वहाब खलीफा के पुत्र मो. जुनैद ने अपने प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए एक ऐसा अद्भुत साइकिल का निर्माण किया है जिससे साइकिल से चलने के दौरान ठोकर पार करने में सहूलियत होगी.


 इसके साथ ही उक्त साइकिल की सवारी के दौरान रोड में पड़ने वाले जर्क को भी आसानी से पार किया जा सकता है. उक्त साइकिल में आगे दो पहिए लगे हुए है. गुरुवार को मो. जुनैद उपायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने उक्त साइकिल का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने मो. जुनैद कि मेहनत की तारीफ करते हुए प्रोत्साहन राशि स्वरूप 1001 रूपया भी दिया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

 

'जुनैद' ने इससे पूर्व किया कई अविष्कार 

विदित हो कि B.A पार्ट 2 की पढ़ाई कर चुके जुनैद ने इससे पूर्व भी कई उपकरण एवं डिवाइस बना चुके हैं.
जुनैद के कई अविष्कार से दिल बर्बश कह उठता है "कौन कहता है की आकाश में सुराख़ नही होता एक पत्थर
तबियत से उछालो यारो"
सरकार और जिला प्रशासन को इस होनहार युवा को मदद करे तो देशहित में लाभकारी उपकरणो का अविष्कार जुनैद कर सकता है, इसके हुनर की पहचान कर देश के विकास को नया आयाम देना बाकी है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo