लेटेस्ट

Latest

शहीद सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Masses gathered in the funeral procession of Martyr Sub Inspector Amit Tiwari, the last rites will be performed with state honors

16 August 2023

/ by Uday Bharat
पलामू : झारखंड के चाईबासा में नक्सल हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अमित कुमार तिवारी के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है. अमित तिवारी का शव मंगलवार देर रात दो बजे के करीब नरेला थाना क्षेत्र के तोलरा स्थित पैतृक गांव पहुंचा.


अमित तिवारी की अंतिम संस्कार तोलरा में कोयल नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अंतिम संस्कार के दौरान पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, आईजी राजकुमार लकड़ा, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीपीओ सुजीत कुमार समेत कई उच्चअधिकारी मौजूद रहेंगे.

अमित तिवारी के शव के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी है. पैतृक घर से शव यात्रा निकलकर कोयल नदी के तट पर जाएगी. गौरतलब हो कि अमित तिवारी 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और पिछले कुछ महीने से झारखंड जगुआर में तैनात थे. सोमवार की रात चाईबासा में नक्सल घटना में अमित तिवारी शहीद हो गए.


मंगलवार की शाम रांची के जगुआर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उसके बाद पार्थिव शरीर पलामू के लिए रवाना किया गया. देर रात तक सैकड़ों की संख्या में पलामू के लोगों ने पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी. अमित तिवारी चार दिन पहले जन्मे अपने बेटे का मुंह तक नहीं देख पाए और दुनिया को अलविदा कह गए. स्वभाव से अमित बहेद ही मिलनसार व्यक्ति थे.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo