पलामू: रेहला स्थित व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र बेलचंपा में बीसीसीएल जनसेवा ट्रस्ट सह ग्रासीम सामाजिक उत्तरदायित्व रेहला द्वारा कृषि विकास योजना के तहत रवि फसलों के बुआई एवं कुशल प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र गढ़वा से आए वैज्ञानिक अशोक कुमार द्वारा रवि फसलों के बुआई से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर डॉक्टर अशोक कुमार ने किसानों को रवी फसलों के बुआई एवं उत्पादन वृद्धि कैसे किया जाए उससे किसानों को अवगत कराया.
इस कार्यक्रम में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेहला के मानव संसाधन प्रमुख अजीत तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान भाई अधिक से अधिक फसल का उत्पादन कर इस क्षेत्र के उत्पादन में अग्रणी भूमिका अदा करने में एक मुकाम कायम करेंगे. उन्होंने ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर किसानों के बीच उन्नत किस्म के गेहूं एवं सरसों का बीज 150 किसानों के बीच वितरण किया जाएगा. जो किसान इस बीज को प्राप्त कर अधिक से अधिक फसल उत्पादन करेंगे उनमें से तीन किसानों का हमारे सीएसआर टीम द्वारा सर्वे कर चयन करके उनको पुरस्कृत किया जाएगा.
इस अवसर पर वित्त एवं लेखा प्रमुख शिवम् पाठक ने कहा कि ग्रासिम सीएसआर टीम द्वारा इस तरह के अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें ज्यादा से ज्यादा समुदाय के लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है. समय समय पर सामाजिक उत्तरदायित्व रेहला द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में शामिल होकर लाभुकों से चल रही योजना से अवगत होकर उनको विभिन्न कार्यक्रम से जोड़ा जाता है. बीसीसीएल जनसेवा ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष रवि एवं खरीफ फसल के समय किसानों को प्रशिक्षित कर उन्नत किस्म का बीज वितरण किया जाता है. कार्यक्रम का संचालन अनिल गिरी ने किया. इस अवसर पर राकेश तिवारी, नितेश पाण्डेय सहित सामाजिक कार्यकर्ता और इस पास के 150 किसान उपस्थित हुए.


No comments
New comments are not allowed.