लेटेस्ट

Latest

वसूली करते दिखे पुलिस कर्मी, जमीन पर फेंके पैसे को भी नहीं छोड़ा

Police personnel were seen recovering, did not even spare the money thrown on the ground

18 September 2022

/ by Uday Bharat


रांचीझारखंड खनिज संपदाओं से भरा पड़ा है. लेकिन यहां अवैध खनन कर राज्य को खोखला करने में लोग लगे हुए हैं. जंगल कट रहे हैं कोयला निकला,बालू दूसरे राज्य जा रहा है. लेकिन इन सब के पीछे कहीं ना कहीं स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका से इनकार नहीं कर सकते हैं. धनबाद हो या रामगढ़ सभी जगह कोयला की अवैध ढोलाई जारी है. वहीं बात बालू की करे तो पलामू में अवैध बालू ढोलाई को लेकर खनन विभाग निरन्तर कार्रवाई कर रही है.

ताजा मामला अवैध वसूली का मामला बूटी मोड से सामने आया है. बूटी मोड़ चौक के पास पुलिसकर्मी एक मोटर साइकल सवार से अनोखे तरीके से पैसा वसूली करते हुए कैमरे में कैद हुआ है. बता दें कि बाइक सवार रामगढ़ से अवैध कोयला बाइक पर लेकर रांची आ रहा था. जैसे ही वह बूटी मोड़ पहुंचा पुलिस कर्मी ने उसे पैसे को जमीन पर फेकने का इशारा किया. युवक ने पैसा जमीन पर फेंक कर आगे बढ़ गया फिर पुलिस कर्मी ने उस पैसे को जमीन पर से उठा कर अपने पॉकेट में रख लिया.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo