लेटेस्ट

Latest

Crime: पलामू पुलिस को मिली सफलता, लाखों रुपए का गांजा के साथ प्रमुख का पति सहित 3 गिरफ्तार

Crime: Palamu police got success, 3 arrested including the husband of the pramukh with ganja worth lakhs of rupees

16 September 2022

/ by Uday Bharat

पलामू: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत प्रमुख के पति के साथ दो अन्य लोगों को पुलिस ने लाखों रुपए के अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पलामू पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चैनपुर के इलाके में अवैध रूप से गांजा का कारोबार हो रहा है. इसी सूचना के आलोक में एसपी ने सत्यापन किया और पुलिस ने छापेमारी की और प्रमुख के पति ध्रुव साव एवं उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया.

कई इलाकों में था गांजा तस्करों का नेटवर्क

पलामू प्रखंड प्रमुख के पति के नेतृत्व में गांजा की तस्करी होती थी. इस गिरोह का नेटवर्क पलामू समेत कई इलाकों में फैला हुआ था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड प्रमुख समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 18 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है. पकड़े जाने के बाद प्रखंड प्रमुख के पति ने खुद को छुड़वाने के लिए पुलिस पर कई तरह से दबाव बनाया था. पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि चैनपुर के इलाके में गांजा की तस्करी हो रही है. इसी सूचना के आलोक में सदर एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगांवा के विक्रम महत्व के राशन दुकान में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस को तकरीबन एक किलो गांजा बरामद हुआ.

सहयोगियों के बयान पर प्रमुख पति के घर पड़ा छापा

विक्रम के बयान के आधार पर पुलिस ने जयपुर के पनेरी बांध के इलाके में रंजीत कुमार उर्फ राणा के घर से भी तीन किलो गांजा बरामद किया. दोनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चैनपुर प्रखंड के प्रमुख के पति ध्रुव कुमार गुप्ता के घर पर छापेमारी की. पुलिस को मौके से करीब 14 किलो गांजा बरामद हुआ. विक्रम और रंजीत ने पुलिस को बताया था कि दोनों को ध्रुव कुमार गुप्ता ही गांजा की सप्लाई करते हैं. पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है. गांजा तस्करों खिलाफ पुलिस के लगातार कार्रवाई जारी है. उन्होंने बताया कि पूरे गांजा तस्करी का गिरोह का सरगना ध्रुव कुमार गुप्ता है.
पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई जाती थी. पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिल रही है, जिसके बाद पलामू पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस अभियान में चैनपुर थाना प्रभारी अक्षय कुमार, सब इंस्पेक्टर अमन कुमार, बिट्टू कुमार साहा, एसआई राजीव कुमार शामिल थे.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo