लेटेस्ट

Latest

Operation Octopus : नक्सलियों के खात्मे के लिए बूढ़ा पहाड़ अभियान सफल, DIG मौके पर पहुंचकर कर रहे हैं निरीक्षण

Operation Octopus: To eliminate Naxalites, the old mountain campaign is successful, DIG is reaching the spot and inspecting

11 September 2022

/ by Uday Bharat

पलामू: नक्सलियों का सबसे सुरक्षित जगह बूढ़ा पहाड़ अब ध्वस्त होने के कगार पर है. दरअसल झारखंड और छत्तीसगढ़ की सरहद पर मौजूद बूढ़ा पहाड़ नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है. हालांकि अब वहां भी झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ की सुरक्षाबलों की टीम ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही हैं. इस ऑपरेशन का नाम ऑक्टोपस अभियान ( Operation Octopus ) रखा गया है. सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों के एक बंकर को नष्ट कर दिया और बड़ी मात्रा में विस्फोटक, चाइनीज लैंडमाइंस और अन्य सामान बरामद किया है. हालाँकि, इस अभियान को लेकर पुलिस अभी तक इसकी खुलासा नहीं की है. झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस दोनों जॉइंट ऑपरेशन ( Jharkhand and Chhattisgarh Police both joint operation ) चलाकर वहां के स्थानीय लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं.

पलामू डीआईजी ( palamu DIG ) राजकुमार लकड़ा ने कल से बूढ़ा पहाड़ पहुंचकर बूढ़ा नदी में सुरक्षाबलों द्वारा छोटी पुल बनाए जाने का भी निरीक्षण किया साथ ही गढ़वा एसपी और लातेहार एसपी को कई निर्देश दिए है. पलामू रेंज डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बूढ़ा पहाड़ के इलाके में रहने वाले ग्रामीणों का सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन कर रहे हैं. 

डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि पुलिस को नक्सलियों की मांद से बूढ़ा पहाड़ को सिर्फ नक्सल मुक्त ही नहीं बनाना है, बल्कि इलाके के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना भी है. वैसे लोग जो नक्सलियों के विचारधारा के कारण प्रभावित हुए हैं, उन्हें शिक्षित करना है. उन्होंने कहा कि बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों के खिलाफ अभियान ऑक्टोपस शुरू किया गया है और सुरक्षाबलों के वरीय अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं. बूढ़ा पहाड़ के सभी इलाकों में ग्रामीणों तक पहुंच बनाई जा रही है, ताकि लोगों तक मूलभूत सुविधा जैसे बिजली पानी और पीडीएस सिस्टम पहुंचाया जा सके.

पलामू, गढ़वा और लातेहार के इलाके भी इस बूढ़ा पहाड़ से सटी हुई है इस इलाके से सटे 15 से 20 गांव है . इस गांवों में पांच से आठ हजार की आबादी रहती है. अभी तक यहां पर ठीक से सरकारी सुविधा  लोगों को उपलब्ध नहीं होती है. नक्सल क्षेत्र होने के कारण यहां पर सरकारी ,गैर सरकारी लोग जाने से डरते हैं. इसी को देखते हुए झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस दोनों मिलकर ऑक्टोपस नाम का ज्वाइंट ऑपरेशन चला रहे हैं. जिससे बूढ़ा पहाड़ से नक्सलियों को खत्म कर सके, और उस इलाके में रह रहे लोगों को सरकारी सुविधाएं पहुंचाई जा सके.

बूढ़ा पहाड़ इलाके में नक्सलियों को खत्म करने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा तीन जगहों से निगरानी ( watch ) की जा रही है. गढ़वा के बहेराटोली, लातेहार के कुजरूम और बारेसाढ़ से नजर रखी जा रही है. इस अभियान में लातेहार एसपी गढ़वा एसपी उनके साथ पूर्व थाना प्रभारी रंजीत यादव को स्पेशल टीम में शामिल किया गया है साथ ही कोबरा, जगुआर, सीआरपीएफ, जैप, आईआरबी के जवानों को तैनात किया गया, जिसमें 40 से अधिक कंपनियों की तैनाती की गई है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo