लेटेस्ट

Latest

Love Jihad in Garhwa: पुष्पेंद्र बनकर आफताब ने हिन्दू युवती से की शादी, ऐसे खुला राज

Love Jihad in Garhwa: Aftab married a Hindu girl by becoming Pushpendra, such an open secret

12 September 2022

/ by Uday Bharat

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला के मेराल थाना क्षेत्र में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है. जहां आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के एक लड़के ने नाम बदलकर हिन्दू लड़की से शादी कर लिया. जानकारी के अनुसार आफताब नाम के एक युवक ने उत्तर प्रदेश में पुस्पेंद्र बनकर हिन्दू लड़की से शादी रचा ली. लेकिन जब युवक की सच्चाई पता चली तो पीड़िता के होश उड़ गये. दरअसल मामले में खुलासा होने के बाद आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज करने जब युवती मेराल थाना गई तो उसकी शिकायत नहीं ली गई. पुलिस का मानना है कि यह मामला यूपी का है तो यहां केस ( case) दर्ज नहीं करेंगे.

मेराल थाना के एक मुस्लिम युवक का धर्म छुपाकर यूपी की हिंदू बेटी से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता को आरोपी का आधार कार्ड ( aadhar card) उसके हाथ लगने के बाद उसका नाम आफताब होने का पता चला. पीड़िता को घर से निकालने के बाद वह मेराल थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराने पहुंची. लेकिन मेराल थाना पुलिस ने उसे यूपी में ही घटनास्थल से संबंधित थाना में केस ( case ) दर्ज करने की सलाह देकर भेज दिया.
2018 में हुई थी दोनों की शादी
पीड़िता ने बताया कि उसका यूपी के सोनभद्र जिला अंतर्गत चोपन थाना अंतर्गत गांव है. आरोपी युवक आफताब अंसारी उसके गांव में ही दवा का दुकान खोला था. इसी दौरान दोनों में प्रेम हुआ. उस समय युवक ने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह बताया था. दोनों के बीच छह महीने के अंदर प्यार हुआ और युवक ने उससे 2018 में शादी कर ली. शादी के बाद युवक उसे मिर्जापुर के लालगंज में स्थित किराया के मकान में ले गया. वह वहां साथ रहने लगी. 2020 में वह गर्भवती हो गई. उसके गर्भवती होने के बाद वह भागने की कोशिश करने लगा. उसकी शिकायत उसने स्थानीय चोपन थाना में की. वहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह उसे साथ रखने लगा. उसके बाद 28 जुलाई 2021 को उसने बेटी को जन्म दिया.
पीड़िता को अंतिम संस्कार की रस्म को देखकर हुआ शक
आरोपी पति आफताब ने घर में किसी की मौत होने की बात कहकर अपने गांव ले आया. उसी दौरान मृतक के अंतिम संस्कार के रस्म देखकर उसे शक हुआ. शक होने पर उसने आफताब से पूछताछ की. उस दौरान भी उसने खुद को मुस्लिम होने से इनकार कर दिया. उसके बाद वह वहां से मिर्जापुर लौट गए. यहां लौटने पर धर्म को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. उसके बाद पिछले मुहर्रम में वह अपने घर आया. उस दौरान उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है. युवक ने धर्म छुपाकर उससे शादी कर ली.
बाद में गांव में मामले की पंचायती हुई. पंचायत में युवक को उसे साथ रखने का फैसला सुनाया गया. उसके बाद आफताब उसे मिर्जापुर लेकर आ गया. वहां लौटने के दोनों के बीच कहासुनी हुई, उस दौरान उसके साथ मारपीट की गई. मारपीट की घटना के बाद वह मिर्जापुर से भाग गया. एक हफ्ता तक घर नहीं लौटने पर वह शुक्रवार को अफताब के घर आ गई, रात भर वहीं रही. शनिवार को आरोपी की मां ने उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया. उसके बाद पीड़िता मेराल थाना पहुच कर घटना की जानकारी दी. वहां उसका केस दर्ज नहीं हुआ. 

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo