पलामू: जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने अवैध बालू खनन,भंडारण एवं परिवहन को लेकर गुरुवार को उंटारी रोड पहुंच विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की एवं उंटारी रोड अंतर्गत लगभग 6 हजार घन फुट अवैध तरीके से रखे बालू को जब्त किया, वही दो ईट भट्टा एवं बाकी नदी का भी स्थलीय जांच किया.
जांच के क्रम में डीएमओ की टीम मां ईट भट्टा एवं उंटारी ईट भट्ठा का निरीक्षण किया जहां मां ईट भट्टा के समीप अवैध बालू भंडारण एवं परिवहन के प्रमाण मिले वही बांका नदी के पास भी पुल का निरीक्षण के दौरान अवैध तरीके से बालू खनन कर परिवहन किए जाने के साक्ष्य मिले जिस पर कार्रवाई करते हुए नदी में जाने वाले रास्ते को टेंच काट कर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया एवं अवैध बालू खनन,भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी.
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध बालू का खनन कर परिवहन करते हुए भंडारित किया जा रहा है जिस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए राजकुमार शर्मा सहायक उप निरीक्षक एवं मोहन गुप्ता हवलदार के साथ टीम गठित कर छापेमारी की गई जहां उंटारी रोड के समीप लगभग 6 हजार घन फीट बालू पाया गया जिसे जप्त कर लिया गया इसके अलावे ईट भट्टा एवं बाकी नदी पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया.
उन्होंने बताया कि बाकी नदी के पुल के नीचे अवैध बालू खनन एवं परिवहन के प्रमाण मिले जिस पर अविलंब रोक के लिए जेसीबी के माध्यम से नदी जाने वाले रास्ते पर टेंच काट दिया गया. उन्होंने बताया कि अवैध बालू खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. उन्होंने कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध बालू खनन,भंडारण एवं परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


No comments
New comments are not allowed.