लेटेस्ट

Latest

'सुपारी' देकर मकान मालिक ने रेंटल की करवाई हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

The landlord got the rental done by giving 'supari', the police disclosed

06 September 2022

/ by Uday Bharat

पलामू: पलामू पुलिस ने एक हत्या( murder ) की गुत्थी सुलझा ली है. दिनेश कुमार राम उम्र 73 वर्ष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिनेश कुमार राम बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर का रहने वाला था. बोकारो में मिथिलेश पासवान के घर में रेंट पर रहता था. दिनेश कुमार राम सेवानिवृत कर्मी था. जिसके इकलौते पोते हर्षराज की मौत अगस्त 2021 में हो गई. जिसके बाद वो सदमे में चला गया. एक पोते की मौत का इधर गम भी नहीं उतरा था तभी सदमे से मृतक इकलौते पुत्र दीपक प्रसाद भी नवंबर 2021 में  सदमे से चल बसे. 

जिसके बाद मृतक पूरी तरह टूट गया और अपने पैतृक गांव बिहार के रोहतास के किरहिंडीह में रहने लगा. लेकिन वहा भी पड़ोसी के ताने बाने से परेशान होकर वापस बोकारो रहने लगा. इसी दौरान मकान मालिक मिथिलेश पासवान की नजर मृतक के पैसे पर पड़ी और करीब 23 लाख रुपए अभियुक्तों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ( online transaction ) से निकाल लिए लेकिन इस बात की खबर मृतक को न हो इस बात को लेकर एक साजिश के तहत मकान मालिक और उनके बेटों ने शादी कराने का बहाना देकर जपला के श्री गणेश लॉज में सुपारी किलर के साथ रुके और गला रेत कर हत्या कर दिए और छतरपुर थाने अंतर्गत लरर्मी  जंगल में फेक दिए.

जिसकी सूचना छतरपुर थाने को 24 अगस्त को दूरभाष के माध्यम से हुआ. बता दें कि मृतक का चेहरा पहचान नही आ रहा था उसके पैकेट में आधार की कॉपी से पता लगाया गया और जांच शुरू की गई. पुलिस को मृतक के अकाउंट के जांच के दौरान पता लगा की 23 लाख रुपये आखिर किसके अकाउंट में और क्यों गए. 8 लाख रुपए मृतक के मरने के बाद भी ट्रांसफर किए गए है. इस कांड में संलिप्त तीन आरोपी संटू शर्मा,अभिमन्यु कुमार,मो0 इम्तियाज अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पैसे के मामले को लेकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम. 24 अगस्त को दिनेश राम की हत्या कर उसके शव को बाघमारा गांव के लरमी जंगल में फेंक दिया था. थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. छतरपुर थाना क्षेत्र का है मामला और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo