लेटेस्ट

Latest

पोस्ट ऑफिस घोटाला: CBI ने पलामू और गढ़वा में की छापेमारी

Post office scam: CBI raids Palamu and Garhwa

06 September 2022

/ by Uday Bharat

पलामू: गढ़वा और पलामू जिला के विभिन्न पोस्ट ऑफिस ( post office) में हुए घोटाले के मामले में सीबीआई ( CBI) की टीम ने कई इलाकों में छापेमारी की है. सीबीआई ( CBI) की टीम ने पलामू जिला मुख्यालय के सूदना, अनुमंडल छतरपुर, गढ़वा जिला के रमना और भवनाथपुर में छापेमारी ( raids) की है. सीबीआई ( CBI) टीम के इंस्पेक्टर मुकुंद कुमार कर्ण के नेतृत्व में छापेमारी ( raids) शुरू की है. यह छापेमारी गढ़वा के रमना उप डाकघर में दो करोड़ 10 लाख रुपये घोटाले के मामले में की गई है. इस पूरे मामले के आरोपी पोस्ट मास्टर कामेश्वर राम और उनके करीबियों के घर पर छापेमारी ( raids) की गई है.
सीबीआई ( CBI) की टीम ने पलामू के छतरपुर के रहने वाले तत्कालीन पोस्ट मास्टर कामेश्वर राम के पैतृक आवास, उनके करीबी पलामू के सूदना स्थित मंजीत कुमार, गढ़वा के भवनाथपुर के रहने वाले अश्विनी कुमार और रवीना के संजय कुमार के घर पर छापेमारी की है. समाचार लिखे जाने तक सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही थी.

पोस्टऑफिस में कैसे हुआ था घोटाला
दरअसल,पोस्ट मास्टर कामेश्वर राम गढ़वा के रमना में तैनात थे. पोस्ट ऑफिस में आवर्ती खाता ( recurring account) में जमा होने वाले ग्राहकों के रुपए को कमलेश्वर राम ने गायब कर देने का आरोप लगा था. ग्राहक आवर्ती खाता ( recurring account) में रुपए को जमा करते थे. कामेश्वर राम ने रुपए फर्जी खातों ( fake accounts) में डाल कर निकाल लिया था. पूरे मामले में डालटनगंज मुख्य पोस्ट ऑफिस द्वारा रुपयों की मांग की जाने के बाद कामेश्वर राम ने कोई जानकारी नहीं दी थी.
पोस्टल विभाग ( postal department)  द्वारा पूरे मामले में जांच टीम का गठन किया गया था. इसी जांच के क्रम में 2.10 करोड़ रुपये का गबन पकड़ा गया. बाद में पोस्टल विभाग ने सीबीआई ( CBI) जांच की अनुशंसा की थी. सीबीआई की जांच में आरोपी पोस्टमास्टर ( postmaster) कामेश्वर राम के कई जगहों पर जमीन मिले थे. सीबीआई ने पूरे मामले में कामेश्वर राम की संपत्ति को भी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo