लेटेस्ट

Latest

झारखंड में क्या हो रहा है, विधवा महिला के साथ दुष्कर्म

What is happening in Jharkhand, rape with widow woman

12 September 2022

/ by Uday Bharat

लोहरदगा : झारखंड में अपराध चरम पर है. आखिर बेटियां कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी. हर दिन बेटियों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आ रहा है. ताज़ा मामला लोहरदगा जिले के कुडु थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां 28 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सुलतान अंसारी नामक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. थाना में प्राथमिकी दर्ज होते ही युवक सुलतान अंसारी घर से फरार हो गया है. उसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं महिला का मेडिकल जांच कराने के बाद बयान दर्ज किया गया है.

घटना तीन अगस्त की है, जब महिला अपने खेत में काम करने गई हुई थी. उसी दौरान आरोपी सुलतान अंसारी बालू लदा ट्रैक्टर लेकर उसके खेत की ओर जा रहा था. खेत में लगी फसल बर्बाद होने के कारण महिला ने उसे ट्रैक्टर खेत में नहीं चलाने की बात कही. जिसके बाद आरोपी युवक महिला के साथ पहले गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. मारपीट के बाद युवक ने अकेला देख कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के मामले के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दे दी. महिला डर के कारण घटना के समय केस दर्ज नहीं करा पाई लेकिन जब घर और समाज के लोगो ने साथ दिया. तो महिला थाना पहुंच प्राथमिकी दर्ज कराई.

पीड़ित महिला विधवा है, पति की मृत्यु 5 साल पहले टीबी बीमारी से हो गई थी. पीड़ित महिला अपने 10 साल के बेटा के साथ घर पर रहती हैं. पीड़ित महिला ने कुड़ू थाना और पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है. वही मामले पर कुड़ू थाना पुलिस  प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई गई है. जिसमे कुडू थाना कांड संख्या 140 दुष्कर्म का धारा 376 एसटी एससी एक्ट धारा 323,341 दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की जा रही है. आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo