लेटेस्ट

Latest

petrol attack: दुमका के बाद अब गढ़वा में पेट्रोल डाल युवक को ज़िंदा जलाया

Crime: After Dumka, the youth was burnt alive by pouring petrol in Garhwa

10 September 2022

/ by Uday Bharat

गढ़वा: झारखंड के दुमका जिला के बाद अब श्री बंशीधर नगर में भी पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. दरअसल, बस अंतर ये है कि बंशीधर नगर में एक युवक को समुदाय विशेष के युवक द्वारा पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया है. गंभीर हालत में घायल अवस्था युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की है. पीड़ित दीपक सोनी इस घटना में बुरी तरह झुलस गया है. युवक का चेहरा और सर काफी जल गया है. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo