लेटेस्ट

Latest

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज झुकाना स्वतंत्रता का अपमान: CPI

tilt of national flag in honor of Britain's Queen Elizabeth an insult to freedom: CPI

10 September 2022

/ by Uday Bharat

पलामू: ब्रिटेन की महारानी के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज को झुकाना आजादी का सबसे बड़ा अपमान है. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ साम्राज्यवाद का प्रतीक थीं. उक्त बातें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कही. दीपांकर भट्टाचार्य, बगोदर विधायक विनोद सिंह, बिहार के आंगियाव विधायक मनोज मंजिल, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा के साथ इंकलाबी नौजवान के राष्ट्रीय कन्वेंशन भाग लेने के लिए पलामू पहुंचे थे.

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने से कहा कि महारानी एलिजाबेथ साम्राज्यवाद का प्रतीक थीं, इनके देश ने कई देशों पर कब्जा था. भारत की आजादी के बाद भी अफ्रीका, केन्या जैसे देशों में कई बड़े नरसंहार हुए हैं. भारत की आजादी में सैकड़ों लोगों ने बलिदान दिया है. ऐसे में महारानी की मौत पर राष्ट्रीय झंडे को झुकाना, आजादी का अपमान है और इससे अधिक अपमान क्या होगा.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo