तेलंगाना : बड़ी खबर तेलंगाना से आ रही है. जहां सिकंदराबाद के एक होटल में भीषण आग लगी है. इसकी चपेट में आने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कुछ झुलस भी गए.
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में आग लगी थी, जो पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई. हैदराबाद कमिश्नर ने बताया कि यहां कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी. स्थानीय लोग उनके बचाव के लिए आगे आए. घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग पर काबू पाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.
वही, राज्य के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना की जांच की बात कही है. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. फायर ब्रिगेड की टीमें लोगों को लॉज से बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन भारी धुएं से दम घुटने के चलते कुछ लोगों की मौत हो गई. कुछ लोगों को लॉज से बचाया गया है. यह घटना कैसे हुई, इसकी हम जांच कर रहे हैं.
’इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग लगने की इस घटना पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं. शोक में डूबे परिवारों के प्रति गहरी संवेदना.


No comments
New comments are not allowed.