लेटेस्ट

Latest

रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, एसीबी के हत्थे चढ़ा

Bribery revenue employee arrested, caught by ACB

13 September 2022

/ by Uday Bharat


पलामू :  झारखंड में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी ( anti corruption Bureau) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी दौरान पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार को चैनपुर अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम को गिरफ्तार किया है. राजस्व कर्मचारी को 10 हजार घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर एसीबी ( ACB) की टीम उसे अपने साथ पलामू स्थित एसीबी मुख्यालय लेकर चली आई. जहां उसे पूछताछ की जायेगी.

जानकारी के मुताबिक राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम जमीन के एक मामले में घूस की मांग किये थे, जबकि वादी घूस देने को तैयार नहीं थे. जिसके बाद वादी के द्वारा इसकी शिकायत पलामू एसीबी से की गई. पलामू एसीबी ( Palamu acb) के द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया. सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी. इसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए कन्हैया राम को गिरफ्तार कर लिया.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo