लेटेस्ट

Latest

लालू यादव को कोरोना संकट में मिल सकती है जेल से आजादी, पैरोल पर बाहर निकालने की तैयारी शुरू

Lalu Yadav may get freedom from prison, preparations to be taken out on parole begin

07 April 2020

/ by Uday Bharat


रांची: पूरे देश में कोरोना लोगों को अपनी जद में लेता जा रहा है. भारत में कोरोना से अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4000 के पार चली गई है.

ऐसे में कोरोना ने झारखंड में भी दस्तक दे दी है. कोरोना संकट के बीच राजद चीफ लालू यादव के लिए थोड़ी राहत की खबर है.  झारखंड सरकार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैरोल पर विचार कर रही है.

जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लालू यादव को पैरोल पर जेल से बाहर निकाला जा सकता है. राज्य सरकार एक मंत्री के मुताबिक पैरोल को लेकर राज्य सरकार ने कारा विभाग को चिट्ठी लिखी है.

कोरोना के खतरे से निपटने के लिए जेल प्रशासन को सजायाफ्ता कैदियों के पैरौल देने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही फैसला सुनाया था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo