DESK : कोरोना ड्यूटी में लगे एक पुलिस वाले से उसकी पत्नी परेशान है. पुलिस वाले की पत्नी का कहना है कि कोरोना ड्यूटी में लगा उसका पति घर लौटने के बाद हाइजीन का ख्याल नहीं रखते हैं.
पति का आरोप है कि कोरोना में उनके पति की ड्यूटी लगी है. लेकिन वो घर लौटने के बाद वो हाथ की सफाई नहीं करते हैं. इस बात को लेकर मध्यप्रदेश में कॉन्स्टेबल की शिकायत उसकी पत्नी ने पुलिस के आला अधिकारियों से की.
पत्नी की शिकायत के बाद दामोह के एसपी ने घर में हाजीन का ख्याल नहीं रखने वाला कॉन्स्टेबल के घर जाने पर पाबंदी लगा दी.पुलिस अधिकारी से शिकायत में पत्नी बोली कि घंटों ड्यूटी के बाद जब यह घर लौटते हैं तो हाइजीन का ख्याल नहीं रखते हैं. इनकी लापरवाही की वजह से परिवार संक्रमण के खतरे में पड़ सकता है. पत्नी ने कहा कि हर दिन घंटों ड्यूटी के बाद, जब हमारे पति घर आते हैं तो ये हाथ की सफाई तक नहीं करते. इसके साथ ही गंदी वर्दी को परिवार के दूसरे सदस्यों के कपड़े के साथ टांग देते हैं. ऐसे में हमारे परिवार के लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं.
ऐसी शिकायत आने के बाद दमोह एसपी ने यह भी कहा कि फ्रंट लाइन स्टॉफ के रूप में काम कर रहे पुलिस के लोगों को साफ निर्देश है कि वह वर्दी बदलें और थाने में निर्धारित स्थान पर स्नान करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बल के परिवार के लोगों के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति का भी ख्याल रखा जा रहा है.

