DESK : गुजरात के जमालपुर से कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंगलवार को ही उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के गृह मंत्री से मुलाकात की थी.
विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हो सकता है एहतियात के तौर गुजरात के सीएम, डिप्टी सीएम और गृह मंत्री अपने आप को क्वारनटीन कर लें.
कांग्रेस विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है. कांग्रेस विधायक की ट्रेवल हिस्ट्री को लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है.

