राँची : कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियात के तौर पर झारखंड सरकार ने 31 मार्च तक लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है. लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान और परिवहन सेवाओं समेत सारी चीजें बंद रहेगी. सीएम आवास पर हुई आपात बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. वहीं अधिकारियों कर्मचारियों को हेडक्वार्टर नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि जरूरत के अनुसार उन्हें दफ्तर आना होगा.
क्या क्या रहेंगी बहाल
सभी पदाधिकारी तथा कर्मी अपने घर से सरकारी कार्यों का करेंगे निष्पादन
आवश्यक पड़ने पर कार्यालय प्रधान उन्हें कार्यालय में बुला सकेंगे
टैक्सी ऑटो रिक्शा बस ई रिक्शा के संचालन सहित किसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन पर पूर्ण रोक
अपवाद में स्वास्थ्य की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल तक परिवहन की सुविधा को इससे बाहर रखा जाएगा
सभी दुकानें व्यवसायिक प्रतिष्ठान कार्यालय फैक्ट्री गोदाम साप्ताहिक हाट बाजार आदि संपूर्ण गतिविधियां रहेंगी
सभी प्रकार के निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित
सभी धार्मिक स्थल दर्शनार्थियों के लिए पुनीता रहेंगे बंद
विदेश से आने वाले सभी नागरिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्धारित क्वॉरेंटाइन की अवधि का कड़ाई से अनुपालन करेंगे
सभी नागरिक अपने घर में ही रहेंगे बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में बाहर जाने पर सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का अनुपालन करेंगे
2.. आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले निम्नलिखित कार्यालय प्रतिष्ठानों को उपरोक्त प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है
विधि व्यवस्था से संबंधित पदाधिकारी कर्मी
#पुलिस
#स्वास्थ्य
$अग्निशमन सेवाएं
#कारा सेवाएं
#राशन दुकान
# रेल हवाई अड्डा एवं बस अड्डे के लिए परिवहन जिसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था व दिशा निर्देश निर्गत किया जाएगा
#बिजली पेयजल आपूर्ति एवं नगरपालिका सेवाएं
# बैंक
# प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक सोशल मीडिया टेलीकॉम इंटरनेट सेवाएं पोस्टल सेवाएं #खाद आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवा
#खाद्य एवं चिकित्सा उपकरण सहित सभी आवश्यक वस्तुओं खाद्य पदार्थ किराने का सामान दूध ब्रेड फल एवं सब्जी के परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियां

