नई दिल्ली : कोरोना महामारी के बढ़ते मामले देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कोरोना प्रभावित 75 जिलों को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं मिलेंगी. रेल सर्विस, मेट्रो सर्विस और बस सर्विस इस दौरान बंद रहेगी.
यह आदेश रविवार को कैबिनेट सचिव ने जारी किया है. उन्होंने बताया कि पाबंदी उन 75 जिलों में लगाई गई है जहां पर कोरोना पॉजेटिव मामले सामने आए हैं. 31 मार्च तक अब गैर जरूरी यातायात पर अब 31 मार्च तक के पाबंदी लगा दी गई है. इस दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी. साथ ही मेट्रो का परिचालन भी सीमित होगा.
इसे भी पढ़े : नक्सली हमले में 17 जवान शहीद, 14 घायल
लेटर में आगे लिखा है कि हॉस्टल में पढ़ रहे बच्चे जिनमें विदेशी भी शामिल हैं वे घबराएं नहीं, जहां हैं वहीं रहे और बताए गए निर्देशों का पालन करें.

